Description
संवाद सहयोगी,
बटाला।
पंजाब में सरकारी बस सेवाएं लगातार
दूसरे दिन भी बाधित रहीं। Punjab Roadways, PUNBUS
और PEPSU Road Transport Corporation (पीआरटीसी) के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों
द्वारा घोषित हड़ताल शनिवार को भी जारी रही, जिससे राज्यभर में यातायात व्यवस्था
बुरी तरह प्रभावित हुई। बटाला रोडवेज डिपो में सरकारी बसों का पूर्ण रूप से चक्का
जाम रहा और केवल सात बसें ही सड़कों पर उतर सकीं।
हड़ताल
के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई रूटों पर बस सेवा ठप
रही, जिससे दैनिक
यात्रियों, छात्रों और कामकाजी
लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। निजी बसों और अन्य वाहनों में भीड़
बढ़ने से किराए में भी बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आईं।






news
Rajsthan News
स्टार इंडिया अवॉर्ड-2026 हेतु आवेदन
Reviews
There are no reviews yet.