Description
बलिया। दुबहर क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी पूर्व नौ सैनिक केडी सिंह की सुपुत्री डॉ. नलिनी सिंह ने लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
डॉ. नलिनी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से हुई, जिसके बाद उन्होंने चिकित्सा की उच्च शिक्षा के लिए चीन का रुख किया। वहां से MBBS की डिग्री हासिल करने के बाद वे भारत लौटकर एम डी की तैयारी कर रही थीं। इसी बीच उनकी योग्यता और कड़ी मेहनत के चलते उनका चयन देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान KGMU में हो गया है।
विशेष बात यह है कि डॉ. नलिनी के परिवार में ‘मातृशक्ति’ का चिकित्सा क्षेत्र के प्रति अटूट समर्पण है। परिवार की अन्य बेटियां भी इसी पथ पर अग्रसर हैं । बड़ी बहन
डॉ. अपराजिता सिंह वर्तमान में उदयपुर, राजस्थान में अपनी सेवाएं दे रही हैं। छोटी बहन
नंदिनी सिंह रूस में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। वही इनकी चचेरी बहन सुकन्या सिंह मुंबई के प्रतिष्ठित ग्रांट मेडिकल कॉलेज से MBBS कर रही हैं।
एक ही परिवार की चार बेटियों द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में सफलता की नई इबारत लिखने पर जनपद के अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से
पूर्व मंत्री राजधारी सिंह सियाराम यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह
चंद्रप्रकाश पाठक शिवपुर दियर नई बस्ती के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव ‘भुवर’ सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि के.डी. सिंह की बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि बेटियों को सही अवसर और शिक्षा मिले, तो वे आसमान छू सकती हैं।







Crypto Clash: China's digital asset initiative raises concerns in the US.
test produict for article
news
एयर इंडिया पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, DGCA की बड़ी कार्रवाई
Rajsthan News
India Stock Market Today
India_AI_Impact_Summit_2026_News
Health Pension Scheme
भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में महाविस्फोट के बाद भड़की भीषण आग,
Reviews
There are no reviews yet.